दिल्ली । महाभारत’ में शकुनि मामा का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए गुफी पेंटल का 78 साल की उम्र में निधन हो गया है। गुफी पेंटल के भतीजे हितेन ने जानकारी दी कि एक्टर को हार्ट फेलियर हुआ था। उन्होंने 5 जून की सुबह 9 बजे अंतिम सांस ली। गुफी पेंटल के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

बी.आर. चोपड़ा के टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में शकुनि मामा का रोल निभाने वाले एक्टर गुफी पेंटल का निधन हो गया है। गुफी पेंटल ने 78 साल की उम्र में 5 जून की सुबह 9 बजे आखिरी सांस ली। गुफी पेंटल पिछले काफी दिनों से बीमार थे और मुंबई अंधेरी स्थित एक अस्पताल में भर्ती थे। गुफी पेंटल के निधन की पुष्टि उनके भतीजे हितेन पेंटल ने की।

गुफी पेंटल का अंतिम संस्कार सोमवार शाम 4 बजे किया जाएगा। मालूम हो कि जब गुफी पेंटल फरीदाबाद में थे, तब उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद पहले उन्हें फरीदाबाद के ही एक अस्पताल भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें मुंबई लाकर एडमिट कराया गया। गुफी पेंटल 31 मई से अस्पताल में भर्ती थे।

ALSO READ:  बधाई-: भवाली/नैनीताल निवासी शीतल आर्य बनी राजनीति शास्त्र में असिस्टेंट प्रोफेसर ।

गुफी पेंटल का निधन सोमवार सुबह 9 बजे हुआ। उनका हार्ट फेल हो गया था। गुफी पेंटल पिछले काफी समय से बीमार थे। इससे पहले हितेन पेंटल ने ‘नवभारत टाइम्स’ से बातचीत में बताया था कि गुफी पेंटल पिछले 10 से आईसीयू में भर्ती थे, जहां डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे थे। हालांकि गुफी पेंटल की तबीयत में सुधार हो रहा था। लेकिन 5 जून को हार्ट फेलियर से उनकी मौत हो गई।

गुफी पेंटल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्मों से की थी, लेकिन उन्हें पहचान ‘महाभारत’ के शकुनि मामा के रोल से मिली थी। गुफी पेंटल ने 80 के दशक में कई फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया था। उनका आखिरी टीवी शो ‘जय कन्हैया लाल की’ था। गुफी पेंटल जिन टीवी शोज में नजर आए, उनमें ‘भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप’, ‘मिसेज कौशिक की पांच बहुएं’, ‘कर्ण संगिनी’ और ‘कर्म फल दाता शनि’ जैसे नाम शामिल हैं।

ALSO READ:  राहत-- लालकुआं दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगी

वहीं फिल्मों में गुफी पेंटल ने ‘सुहाग’, ‘दिल्लगी’, ‘देस परदेस’ और ‘दावा’ जैसे प्रोजेक्ट्स में यादगार किरदार निभाए थे। गुफी पेंटल के निधन से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के साथ-साथ फैन्स को गहरा सदमा लगा है। गुफी पेंटल के बीमार होने के वक्त से ही फैन्स उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे थे।

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You missed

You cannot copy content of this page