खबर शेयर करें 👉

कुमाटी,रामगढ़ ।  कुमाटी स्थित गुरु गोरखनाथ मन्दिर में आयोजित शिव महापुराण के तीसरे दिन कथावाचक व्यास आचार्य कृष्णा नन्द शास्त्री ने शिवलिंग में जलाभिषेक के महत्व का वर्णन किया ।

आचार्य कृष्णा नन्द शास्त्री ने बताया कि शिव जलाभिषेक से मनुष्य के कष्टों का निराकरण होता है और मनुष्य में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है ।

ALSO READ:  नैना पीक की वन चौकी में व्यवसायिक गतिविधियां मिली, सालसा के सदस्य सचिव प्रदीप मणि ने डी एफ ओ नैनीताल को पत्र लिखकर मामले की जांचकर कार्रवाई करने को कहा,

इस यज्ञ के यजमान तारादत्त जोशी व समस्त जोशी परिवार हैं । पूजा सम्पन्न कराने में हरिओम जोशी,धीरज,आशीष,नीरज द्वारा सहयोग किया गया ।

जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सुशील शर्मा भी रविवार को कथा में शामिल हुए । कथा को सफल बनाने में गोविंद नेगी,राहुल पांडे,हरीश चंद्र जोशी,भुवन जोशी,कमल जोशी आदि जुटे थे ।

You missed

You cannot copy content of this page