वीरेंद्र खंकरियाल 10 वीं बार महामंत्री बने ।

नैनीताल ।  विद्यालय कर्मचारी संघ नैनीताल का द्विवार्षिक अधिवेशन  रविवार को रामसेवक सभा भवन मल्लीताल में सम्पन्न हुआ। इस अधिवेशन में मदन सिंह गैडा को 24 वीं बार संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। जबकि विरेन्द्र खंकरियाल को 10 वीं बार निर्विरोध महामंत्री बनाऐ गये।


बैठक के मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ नैनीताल के संरक्षक रमेश चंद्र जोशी रहे।रमेश चंद्र जोशी  ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए  कहा कि निजी विद्यालयों के प्रबन्धकों द्वारा अपने कर्मचारियों का लगातार उत्पीड़न /शोषण व श्रम कानूनों का उल्लंघन करने की शिकायतते मिल रही हैं। इस सम्बंध में जल्द ही शासन प्रशासन को अवगत कराया जायेगा।

ALSO READ:  स्थान्तरण सूची--: मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्तर के 21 स्वास्थ्य अधिकारियों के स्थान्तरण ।

अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मदन सिंह गैडा ने कहा कि जल्द ही कर्मचारियों का शिष्टमंडल श्रम विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन देगा।

 

भारतीय मजदूर संघ उत्तराखण्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र खंकरियाल ने कहा कि यदि किसी भी निजी प्रबंधकों द्वारा कर्मचारियों का उत्पीडन, शोषण किया जायेगा तो संघ के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जायेगा।

सभा के बाद  विद्यालय कर्मचारी संघ नैनीताल का चुनाव सम्पन्न किया गया।
जिसमें -:
अध्यक्ष – मदन सिंह गैडा
वरिष्ठ उपाध्यक्ष – विकास जोशी।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय खीम राज सिंह देऊपा। (पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष नैनीताल ),
महामंत्री – विरेन्द्र खंकरियाल
सयुंक्त मंत्री – राकेश कोहली
संयुक्त मंत्री – गोपाल दत्त सनवाल
कोषाध्यक्ष – राजेंद्र प्रसाद
संगठन मंत्री – हरिश विश्वकर्मा
प्रचार मंत्री – सुरेश चंदा।
वरिष्ठ सदस्य – हरीश चौधरी
– आनन्द भट्ट, खिलाफ सिंह, प्रेम चंद, कैशव राम, गजेंद्र सिंह नेगी बनाऐ गये ।
इस अधिवेशन में भारतीय मजदूर संघ उतराखंड के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साह, उत्तरांचल आंगनवाड़ी कर्मचारी महासंघ की प्रदेश संगठन मंत्री प्रेमा बिष्ट, लीलाधर भट्ट, नासिर खान सहित सभी विद्यालयों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You missed

You cannot copy content of this page