नैनीताल । वरिष्ठ अधिवक्ता लोकेंद्र डोभाल के आकस्मिक निधन पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है ।
गुरुवार को हाईकोर्ट बार में आयोजित शोक सभा में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों समेत भारी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए थे ।
इस शोक सभा की अध्यक्षता हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डी.सी.एस. रावत ने की, जबकि संचालन महासचिव सौरव अधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष गौरव काण्डपाल, महिला उपाध्यक्ष मीना बिष्ट, संयुक्त सचिव विश्वस्त काण्डपाल, कोषाध्यक्ष शुभ्र रस्तोगी, पुस्तकालयाध्यक्ष अविदित नौलियाल, भुवनेश जोशी, श्रीमती पुष्पा जोशी, आर.एस. सम्मल, एम.सी. पंत, रमन कुमार साह, प्रभाकर जोशी, डी०एस०मेहता, बी०एस०नेगी, योगेश पचोलिया, राजेश शर्मा, डी०के० जोशी, ललित मिगलानी, शैलेन्द्र नौरियाल, प्रमोद बेलवाल, बी०पी०एस० मेर, एस० के० मण्डल, सिद्धार्थ जैन, दीप चन्द्र जोशी, दीपा आर्या, अनुराग बिसारिया, विकास बहुगुणा, विजय सिंह, अविदित नौलियाल, पी० सी० मौलेखी, मधु नेगी सामन्त सहित कई लोग उपस्थित रहे।


