नैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के भीमताल ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों का सघन दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने ज्योलीकोट, मल्ला गेठिया, तल्ला गेठिया और बेलुवाखान क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। डॉ. आर्य ने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर केंद्र व राज्य की डबल इंजन सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी और विकास योजनाओं की जानकारी साझा की और उनका प्रचार-प्रसार किया।

इस अभियान में उन्हें स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिला, जिसमें मुख्य रूप से ज्योलिकोट के ग्राम प्रधान नवल किशोर आर्या, पूर्व प्रधान अमित कुमार, संजय जार्ज, अनिल कुमार, गौरव कुमार, प्रमोद कुमार, दीपा देवी, कैलाश बिष्ट, मनोज कुमार, अक्षय कुमार, सलमान, रहीम, प्रेम सिंह और महेंद्र शाह सहित अनेक कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।

इससे पूर्व डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने क्षेत्र के वरिष्ठ और सम्मानित नागरिकों का कुशलक्षेम भी जाना। उन्होंने ज्योलीकोट के सेवानिवृत्त पोस्ट ऑफिस कर्मी हरीश चंद्र के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। इस दौरान वहां अजय कुमार और श्रीमती योगिता से भी आत्मीय भेंट की ।
इससे पूर्व डॉ. आर्य ने डी एस बी परिसर भौतिक विज्ञान विभाग में अपने साथी कर्मचारियों नवीन तिवारी, भीम सिंह रौतेला, मोहित बिष्ट, राजेंद्र आर्य, हिमांशु रौतेला, राजेंद्र प्रसाद, राहुल कुमार, सुरेश लाल, आशुतोष जोशी, पूरन चन्द्र गुरुरानी का विशेष आभार व उल्लेख करते हुए सांगठनिक और सामाजिक गतिविधियों को गति देने की बात कही।


