खबर शेयर करें 👉

भीमताल। बीते सोमवार को भीमताल झील से बरामद शव की शिनाख्त हो गयी है। युवक की शिनाख्त हल्द्वानी मुखानी निवासी उमेश जोशी पुत्र किशनानंद के रूप में हुई है। वह मूल रूप से धौलाछीना अल्मोड़ा का निवासी है। एसओ विमल मिश्रा ने बताया मृतक उमेश जोशी 3 फरवरी से घर से गायब था, जिसकी चार फरवरी को हल्द्वानी मुखानी में गुमशुदगी दर्ज थी। बताया जा रहा कि वह परिवारिक मामलों से तनाव में था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।

You cannot copy content of this page