खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । आर्य समाज नैनीताल में सोमवार को हुआ अंतरजातीय विवाह मिसाल बन गया । यह विवाह आर्य समाज की पद्धति से सम्पन्न हुआ ।
   आर्य समाज में पंकज कुमार जोशी, निवासी पदमपुरी एवं आयु० रश्मि आर्या, निवासी गरमपानी ने जाति बन्धन को तोड़ कर स्वेच्छा से यह कदम उठाया।
बिना दहेज, बिना फिजूल खर्चे, बिना बैंड बाजे एवं बिना किसी दिखावे के आर्य समाज मन्दिर में अग्नि के सात फेरे एवं सप्तपदी की रस्मों को पूरा करने का संकल्प लेकर नये समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
आर्य समाज के सचिव केदार सिंह ने इस कदम की सराहना करते हुए वर वधू को आशीर्वाद दिया।

You missed

You cannot copy content of this page