खबर शेयर करें 👉

सिंचाई विभाग बिजनौर में सेवारत कर्मचारी की अपने घर ताकुला अमखौली अल्मोड़ा में मौत हो गई । इस घटना से परिवार के लोग सदमे में हैं ।

जानकारी के मुताबिक ताकुला के अमखोली निवासी पूरन सिंह बिष्ट (57) पुत्र स्वर्गीय हरक सिंह बिष्ट बीते शाम अचानक घर से गायब हो गए। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बाद में पूरन घर के शौचालय में मृत अवस्था में मिले। ताकुला चौकी प्रभारी हरि राम ने बताया मृतक बिजौनर में सिंचाई विभाग में कार्यरत थे। 4 दिन पहले घर आये थे। उन्होंने बताया की मौत कैसे हुए इसकी जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा होगा ।

ALSO READ:  भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ की एफ आई आर निरस्त करने संबंधी पूर्व विधायक सुरेश राठौर की याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला ।

You missed

You cannot copy content of this page