खबर शेयर करें 👉

आज़ रामनवमी के शुभ अवसर पर आदर्श रामलीला एवम जन कल्याण समिति सूखाताल, नैनीताल द्वारा मां शाकुंबरी माता के मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए गए । प्रातः पंडित गिरीश चंद्र जोशी के नेतृत्व में रमेश चंद्र पांडे ने सपत्नीक पूजा अर्चना, व हवन किया ।उसके तत्पश्चात स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया । सुंदरकांड के बाद भंडारे का आयोजन किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष दीप चंद्र भट्ट, महासचिव मोहित लाल साह, सचिव रितेश साह, उपाध्यक्ष हेमा साह, माया पंत, सावित्री सनवाल, उपसचिव नितेश पंत, कोषाध्यक्ष विनय चौहान, अमिताभ साह, मोहन कांडपाल, हरीश तिवारी, करन साह, प्रकाश पंत, शैलेंद्र साह, हरीश पंत, प्रदीप पांडे, हंसा पंत, निर्मला भट्ट, बीना पांडे, गीता पांडे, भावना भट्ट, तोषिता साह, केसी पंत, गोपाल रावत, विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे ।

You missed

You cannot copy content of this page