खबर शेयर करें 👉

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की ओर से बुधवार को नैनीताल रोड हल्द्वानी स्थित बैंकटल हाल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मीडिया से जुड़े कर्मियों, अधिकारियों और नेताओं ने जमकर होली खेली। प्रभाकर जोशी एंड ग्रुप द्वारा गाये गए गीतों पर लोग जमकर थिरके। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। विधायक सुमित हृदयेश ने सभी को रंग लगाकर होली की बधाई दी। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हेमंत द्विवेदी, प्रकाश हर्बोला, आरएफसी कुमाऊं हरबीर सिंह, एसपी सिटी हरबंश सिंह, एसपी क्राइम डा. जगदीश चंद्र, सीओ लालकुआं शांतनु पराशर समेत कई लोग मौजूद रहे। इधर सरस मार्केट स्थित उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के कार्यालय में पत्रकारों ने फूलों की होली खेली। कार्यक्रम में पत्रकारों ने होली के मधुर गीतों से समां बांधा और एक-दूसरे पर पुष्प डाल व गले लगकर होली की बधाई दी। इस दौरान हल्द्वानी बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रकाश जोशी, एडवोकेट मोहन बिष्ट, फारेंसिक एक्सपर्ट डा. दयाल शरण, विधायक सुमित हृदयेश, एसपी सिटी हरवंश सिंह, कोतवाल हरेन्द्र चौधरी, यातायात प्रभारी राकेश मेहरा, दीपक बल्यूटिया, वरिष्ठ पत्रकार भुवन चन्द्र जोशी, संजय रावत, राजेश सरकार, सलीम खान, गुरमीत सिंह, प्रकाश भट्ट, गुड्डू रजवार, कमल राजपाल, गोविंद बिष्ट, भूपेश कन्नौजिया, दीप बिष्ट बाबा समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।

You missed

You cannot copy content of this page