खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । एक पल्सर मोटरसाइकिल मल्लीताल ओक पार्क में एक साल से लावारिश हालत में पड़ी है । मजेदार बात यह है कि बाइक के हेंडिल में हेलमेट भी लटका है ।

ओक पार्क में कुमाऊं मंडल विकास निगम  मुख्यालय से करीब 50 मीटर पहले लो नि वि के सरकारी आवासों के सामने यह बाइक यू के03,6058 खड़ी है । लोक निर्माण विभाग के लोग इस बाइक को वहीं निकट रहने वाले हाईकोर्ट स्टाफ की समझते थे जबकि हाईकोर्ट स्टाफ वाले इसे लो नि वि वालों की समझ रहे थे ।किंतु विगत दिवस किसी कारण से जब दोनों जगह के लोग एक जगह एकत्र हुए तो पता चला कि यह बाइक उन लोगों की नहीं है । जिसके बाद क्षेत्र के लोगों ने इस बाइक को हटाने की मांग पुलिस से की है ।

You missed

You cannot copy content of this page