नैनीताल। लेकसिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नगर के एक होटल में होली सम्मलेन का आयोजन किया गया। जिसमें लेकसिटी वेलफेयर की समस्त महिलाओं ने होली के गीत गाकर एक दूसरे को रंग लगाया।
रविवार को लेकसिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष रानी साह के नेतृत्व में लेकसिटी वेलफेयर की समस्त महिलाओं द्वारा नगर के माल रोड स्थित एक होटल में होली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल का टीका लगाकर व गले मिलकर होली की बधाईया दी। होली सम्मेलन में महिलाओं ने रंग बरसे भीगे चुनर वाली, हा हा हा मोहन गिरधारी, जल कैसे भरु जमुना गहरी, झंकारो-झंकारों बड़ो प्यारो लगो तेरो झंकारों,  मुझे मिल गया नन्द का लाल, मलत मलत नैना लाल भये समेत कई होली के गीत गाकर समां बांधा। साथ ही महिलाए होली गीतों पर जमकर थिरकती नजर आई और अबीर गुलाल उड़ाया।
इस दौरान सचिव दीपिका बिनवाल, उपाध्यक्ष प्रेमा अधिकारी, उपसचिव कविता गंगोला, कोषाध्यक्ष कविता त्रिपाठी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सोनू साह, दिव्या शाह गीता शाह प्रेम अधिकारी  उमा, विनीता पांडे, आभा साह, पल्लवी, मीनू, हेमा भट्ट, मुन्नी तिवारी आदि  महिलाएं मौजूद रही।

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You missed

You cannot copy content of this page