नैनीताल । फलैट्स मैदान मल्लीताल में जिला प्रशासन और जिला खेल कार्यालय हल्द्वानी की ओर से नैनीताल स्थानीय ओपन पुरूष किकेट प्रतियोगिता मंगलवार 3 फरवरी से शुरू होगी।
जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि विभाग की ओर से नवनिर्मित पिच में लोकल क्रिकेट प्रेमियों के अनुरोध पर मंगलवार (आज) से प्रतियोगिता कराई जाएगी। नॉक आउट प्रणाली के आधार पर 31 टीमों के कुल 31 मैच खेले जायेंगे।
प्रतिभाग करने वाली टीमों को प्रतिभाग हेतु दो पासपोर्ट साईज फोटो और आधार कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य हैं।
प्रतियोगिता में खेल विभाग के मानकों के अनुरूप खिलाडिय़ों व निर्णायकों को पुरस्कार, उपकरण तथा बॉल आदि अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी ।


