खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल के ऐतिहासिक फ्लैट मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन व मैदान में स्वामित्व को लेकर नगर पालिका, डी एस ए व खेल विभाग विभाग के मध्य उपजे विवाद के सम्बन्ध में नैनीताल पहुंची प्रभारी निदेशक खेल राशिका सिद्दीकी ने आज फ्लैट मैदान में पत्रकारों से वार्ता की ।

इस वार्ता में राशिका सिद्दीकी ने बताया कि फ्लैट मैदान को खेल विभाग को 30 वर्ष की लीज पर देने का निर्णय 27 जनवरी 2025 को शहरी विकास सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया और उसके तुरंत बाद नगर पालिका व खेल विभाग के बीच अनुबंध हुआ । शासन द्वारा लिये गए निर्णय के अनुसार डी एस ए द्वारा कई दशकों से संचालित ट्रेडर्स कप हॉकी, लैंडो लीग फुटबॉल, रामपुर कप व स्व.पृथ्वीराज सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता डी एस ए द्वारा खेल विभाग के सहयोग से संचालित की जानी हैं इसके अलावा फ्लैट में अन्य सभी गतिविधियां खेल विभाग द्वारा ही कराई जानी हैं ।

 

 

उन्होंने कहा कि फ्लैट मैदान में खेल विभाग द्वारा खेलों का आयोजन किये जाने से खिलाड़ियों को कई तरह के लाभ होंगे । खिलाड़ियों को किसी भी टूर्नामेंट में निशुल्क प्रवेश के साथ ही किट व रिफ्रेशमेंट भी दिया जाता है । इसके अलावा प्रमाण पत्र भी प्रदान किये जाते हैं । विभाग द्वारा फ्लैट मैदान में 7 विभिन्न खेलों के कोच भी नियुक्त किये हैं । जिनसे कोई भी बच्चा 250 रुपया वार्षिक के हिसाब से सदस्यता लेकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकता है । ये प्रशिक्षित खिलाड़ी जिला,प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के ट्रायल दे सकते हैं । उन्होंने मुख्यमंत्री उद्दीयमान खिलाड़ी योजना, मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना व सरकारी नौकरी में खिलाड़ियों को 4 फीसदी आरक्षण मिलने का उल्लेख करते हुए कहा कि फ्लैट मैदान में खेल प्रशिक्षकों की तैनाती से नैनीताल के खिलाड़ी भी उक्त योजनाओं का लाभ ले सकेंगे और प्रदेश के अन्य स्थानों की भांति नैनीताल के बच्चे भी खेलों में आगे बढ़ सकेंगे ।

ALSO READ:  उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षकों के 'अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण' के लिए आदेश जारी, आवेदन 17 जुलाई से होंगे ।,

 

 

प्रभारी खेल निदेशक ने कहा कि खेल विभाग द्वारा फ्लैट मैदान की घेराबंदी करने,आमजन के प्रवेश पर प्रतिबंध लगने की बातें अफवाह के रूप में फैलाई जा रही हैं और अब तक जो व्यवस्था है वही व्यवस्था यथावत सुचारू रहेगी ।

ALSO READ:  टीईटी से मुक्ति और पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों का हल्लाबोल, हल्द्वानी में निकाला जोरदार जुलूस,

राशिका सिद्दीकी ने कहा की खेल विभाग,उप जिलाधिकारी नैनीताल व विधायक सरिता आर्या नैनीताल ने नगर पालिका व डी एस ए, से कहा है वे सब.पृथ्वीराज सिंह बिष्ट स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में खेल विभाग को भी सम्मिलित कर ले और खेल विभाग के टूर्नामेंट में जिन टीमों का रजिस्ट्रेशन हुआ है उन्हें भी पृथ्वीराज सिंह बिष्ट क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल कर लें तो टूर्नामेंट विधिवत शुरू हो जाएगा । अन्यथा खेल विभाग प्रशासन के सहयोग से क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू करने पर विचार करेगा । पत्रकार वार्ता में जिला क्रीड़ाधिकारी निर्मला पन्त भी मौजूद  थी ।

इधर आज भी फ्लैट मैदान में पुलिस बल तैनात था । मैदान में आज भी खेल गतिविधियां नहीं हुई । हालांकि विगत दिवस हुई हल्की बारिश से क्रिकेट पिच हल्की भीग गई थी और आज पिच से कवर नहीं हटाये गए थे । इस बीच आज 2 फरवरी की अपरान्ह से पुनः बूंदाबांदी होने से क्रिकेट पिच में फिसलन होने की आशंका है ।

27 जनवरी 2025 को शासन में हुई बैठक का कार्यवृत्त -:

You missed

You cannot copy content of this page