खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । मोहर्रम कमेटी नैनीताल के अध्यक्ष नाजिम बख़्श व महासचिव समीर अली ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर रमजान के दिनों में मस्जिद से लाउड स्पीकर के उपयोग की अनुमति देने की मांग की है ।

ALSO READ:  लेक सिटी वेलफेयर क्लब नैनीताल ने शैले हॉल में किया माता की चौकी का शानदार आयोजन,

मोहर्रम कमेटी ने कहा है कि 23 मार्च से शुरू हो रहे रमजान माह में रोजेदारों को नमाज के समय की जानकारी हेतु मस्जिद से लाउड स्पीकर की अनुमति दी जाय । ज्ञापन में कहा है कि नैनीताल में दो ही मस्जिद हैं और घर दूर दूर हैं । जिस कारण नमाज के समय का पता नहीं चल पाता । जबकि मैदानी क्षेत्रों में अधिक मस्जिद हैं और कम आवाज से भी लोगों को जानकारी मिल जाती है ।

You missed

You cannot copy content of this page