खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। उत्तराखण्ड बार कौंसिल के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के शनिवार को हुए चुनाव में पूर्व सांसद डॉ0 महेंद्र सिंह पाल अध्यक्ष चुने गए हैं । उन्होंने योगेंद्र सिंह तोमर को एक मत से हराया । डॉ0 पाल को 11 व तोमर को 9 मत मिले । एक मत अवैध घोषित हुआ । इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर भी कुलदीप सिंह को 12 व मुन्फैत अली को 9 मत मिले ।

ALSO READ:  झटका -: जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशान्त जोशी की अदालत ने भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

शनिवार को बार कौंसिल के सदस्य सचिव व चुनाव अधिकारी मेहरबान सिंह कोरंगा की देखरेख में हुए चुनाव से पूर्व आज एम एम लाम्बा व अनिल पण्डित ने अध्यक्ष पद से अपनी दावेदारी वापस ले ली । जिसके बाद डॉ0 पाल व योगेंद्र तोमर मैदान में रह गए थे और कड़े मुकाबले में डॉ0 पाल अध्यक्ष व कुलदीप सिंह उपाध्यक्ष चुने गए ।

You missed

You cannot copy content of this page