खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के रुद्रपुर शहर से एक रिश्तो को शर्मसार करने का मामला सामने आया है जहां एक मां पर अपनी नाबालिग बेटी का सौदा करने का आरोप लगा है। यही नहीं पुलिस की जांच में कई गंभीर खुलासे हुए हैं। रुपयों के लालच में मां ने तीन बार अपनी बेटी की सौदा करके शादी कराई है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित नाबालिक की मां और मौसी सहित पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है, और मामले की छानबीन में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक 27 जनवरी को किशोरी की मां ने किशोरी के घर से गायब होने की तहरीर देते हुए बताया कि उसकी रिश्ते की बहन और पड़ोस की एक महिला ने बेटी को घर में काम के लिए एक हफ्ते ले जाने की बात कही थी, लेकिन 24 दिन बीत जाने के बाद भी वह उसकी बेटी को घर वापस नहीं लाएं और ना ही बेटी से बात करवा रहे हैं। पुलिस ने मां की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज करते हुए जब किशोरी की तलाश की तो मुखबिर की सूचना पर किशोरी बिजनौर क्षेत्र से बरामद हुई। लेकिन जांच के सामने बड़े ही चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जिस किशोरी की गुमशुदगी की बात कही जा रही थी पुलिस के अनुसार उसी किशोरी की मां ने उसकी मौसी और अन्य महिलाओं के साथ मिलकर किया था जिसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया है । पुलिस इस मामले की जांच लुटरी दुल्हन के एंगिल से भी कर रही है ।

You missed

You cannot copy content of this page