खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नगर निकाय कर्मचारी संघ की आज नगर पालिका सभागार में हुई बैठक में माह दिसम्बर व जनवरी के वेतन अब तक न मिलने पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए  वेतन भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार से कार्य बहिष्कार में जाने का निर्णय लिया गया । निकाय कर्मचारी संघ ने इस निर्णय की लिखित जानकारी पालिकाध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी को दे दी है ।

ALSO READ:  उत्तराखंड अशासकीय प्रधानाचार्य परिषद जिला नैनीताल का प्रतिनिधिमंडल जिले के नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) रणजीत सिंह नेगी से मिला।

पालिका सभागार में निकाय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मोहन सिंह चिलवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन संघ के महासचिव रितेश कपिल ने किया । बैठक को ईश्वरी दत्त बहुगुणा, गोविंद रावत,हिमांशु चंद्रा, हंसा बहुगुणा, गोपाल राम सहित कई कर्मचारी नेताओं सम्बोधित किया तथा तय किया कि 22 फरवरी से निकाय कर्मचारी वेतन भुगतान की मांग को लेकर बेमियादी कार्य बहिष्कार में रहेंगे । जबकि देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले पालिका के सफाई कर्मचारी पिछले चार दिन से कार्य बहिष्कार में हैं । जिससे शहर में जहां तहां गन्दगी के ढेर जमा नजर आ रहे हैं ।

ALSO READ:  उत्तराखंड हाई कोर्ट ने सीनियर एडवोकेट के पदनाम के लिए मांगे आवेदन, 17 अगस्त तक का समय, नए नियम लागू,2018 के नियम निरस्त हुए ।

 

 

You missed

You cannot copy content of this page