खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  जिमखाना और डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित 26 वीं अंतर कार्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता होटल रेस्टोरेंट एंड ट्रेवल एसोसिएशन ने जीत ली है । आज खेले गए फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी  वोट एंड फोटोग्राफर एसोसिएशन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के मैच में 15.4 में 89 रन बनाकर ऑल आउट हो गई ।  जिसमें सर्वाधिक युसूफ में 24 और रमेश ने 16 रनों का योगदान दिया ।  होटल रेस्टोरेंट्स एंड ट्रेवल्स एसोसिएशन की ओर से रोहित ने तीन, वसीम ने दो, तारा, अनिल और जय ने एक-एक खिलाड़ी को आउट किया ।  जवाब में होटल रेस्टोरेंट एंड ट्रेवल्स एसोसिएशन ने 10.4 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया । जिसमें सर्वाधिक जितेंद्र ने नाबाद 39, पुष्कर ने 19 रनों का योगदान दिया । वोट एंड फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से आसिफ ने दो, सादाब ने एक विकेट लिया । आज के मैच के निर्णायक मोहम्मद बिलाल और विनीत पाठक जबकि स्कोरर धीरज पांडे थे । पुरुष्कार वितरण समारोह के  मुख्य अतिथि जिला जज राजेंद्र जोशी ने विजेता और उपविजेता टीम व खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया । इस अवसर पर डीएसए के महासचिव अनिल गढ़िया, संयुक्त सचिव त्रिभुवन बिष्ट, आनंद मेहता, गौरव जोशी प्रहलाद रावत, दीवान रौतेला, महबूब आदि शामिल थे । संचालन नवीन पांडे  ने किया ।

You missed

You cannot copy content of this page