खबर शेयर करें 👉

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रिश्वत मामले में गिरफ्तारी के बाद यहां चौथी मंजिल पर स्थित अपने कार्यालय से कथित तौर पर छलांग लगा दी जिससे उनकी मौत हो गई।

 

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि डीजीएफटी के संयुक्त निदेशक व जवरीमल बिश्नोई (44) को  शुक्रवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राजकोट में पांच लाख रुपये की  रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने इसके बाद  एक इमारत की चौथी मंजिल पर स्थित उनके कार्यालय की तलाशी शुरू की।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सुधीर देसाई ने कहा, सीबीआई ने रात भर उनके कार्यालय में तलाशी अभियान चलाया और पूर्वाह्न लगभग पौने नौ बजे अभियान हुए खत्म होने वाला था कि आरोपी अचानक खिड़की की ओर भागा और वहां से कूद गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई ।

You missed

You cannot copy content of this page