खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल भवाली मार्ग को खोलने के लिये लोक निर्माण विभाग,प्रांतीय खण्ड नैनीताल द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है । लेकिन भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क को सुचारू करने में मजबूत रॉक बाधा बन रही है । इस स्थान पर भवाली की तरफ से लगी पोकलैंड पहाड़ी का कटान कर रही है लेकिन नैनीताल की ओर से लगी पोकलैंड के सामने मजबूत चट्टानी पत्थर लगा है । जिसे तोड़ने में काफी मसक्कत झेलनी पड़ रही है । ऐसी स्थिति में अभी इस सड़क के खुलने में कुछ समय और लगने की आशंका है । इस सड़क के बन्द होने से यात्री दो वाहनों की अदला बदली कर रहे हैं । भवाली की ओर से पाईंस तक रोडवेज की बस भी लगी है ।

ALSO READ:  कैंची धाम के स्थापना दिवस से पूर्व कैंची में पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश, दो पुलिस कर्मियों ने की लड़की के साथ छेड़छाड़, जनाक्रोश से अशांति का माहौल ।

 

You missed

You cannot copy content of this page