खबर शेयर करें 👉
नैनीताल।  पंगुट क्षेत्र की रहने वाली महिला से उसके पति ने शनिवार रात मारपीट कर दी, जिसके बाद महिला देर रात मल्लीताल थाने पहुंची और कोतवाली में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मल्ला बगड़ पंगुट निवासी निर्मला ने बताया कि उसका पति आए दिन उससे मारपीट करता है। शनिवार शाम को भी किसी बात को लेकर उसका पति उससे बहस करने लगा और उसे बुरी तरह मारा पीटा, जिसके बाद उसके दो पड़ोसी उसे थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने मेडिकल कराने के लिए उसे बीडी पांडे अस्पताल भेजा। महिला ने बताया कि पति द्वारा की गई मारपीट पर उसने पहले भी पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उधर, एसआई राजेंद्र मेहरा ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

You missed

You cannot copy content of this page