खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । रविवार को शिव शक्ति समिति द्वारा भोटिया बेंड बिड़ला रोड स्थित मंदिर में  सावन माह में हर साल की तरह विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । जिसमें भीमताल के विधायक रामसिंह कैड़ा, नैनीताल पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, भाजपा नगर अध्यक्ष आनन्द बिष्ट ने भी शिरकत कर प्रसाद ग्रहण किया ।

ALSO READ:  लोक निर्माण विभाग नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ नैनीताल की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा, महेंद्र बिष्ट चौथी बार बने निर्विरोध अध्यक्ष,

भोटिया बेंड स्थित शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में रविवार की सुबह से विविध धार्मिक कार्यक्रम हुए । जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़कर भागीदारी की । इस दौरान महिलाओं ने भजन कीर्तन के जरिये माहौल को भक्तिपूर्ण बनाया और दिनभर यह आयोजन जारी रहे ।  दोपहर बाद मन्दिर में प्रसाद वितरण व भंडार शुरू हुआ जिसमें बदन संख्या में श्रद्धालुओं भागीदारी कर प्रसाद ग्रहण किया  । इसमें क्षेत्र के समस्त जनता ने अपना सहयोग दया । इस  मौके पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, देब सिंह बिष्ट, नवीन जोशी कन्नू, ध्रुव बिष्ट सहित सैकड़ों की संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे ।

ALSO READ:  सी आर एस टी इंटर कॉलेज ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन की द्विवार्षिक कार्यकारिणी का गठन, जगदीश बवाड़ी पुनः अध्यक्ष, खीमराज बिष्ट उपाध्यक्ष, डॉ.मनोज बिष्ट महासचिव, शैलेन्द्र बर्गली उप सचिव, धर्मेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष बने ।

You missed

You cannot copy content of this page