खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । बन्द हो चुके अमतूल पब्लिक स्कूल के 35 कर्मचारियों के देयकों का भुगतान स्कूल प्रबन्धन द्वारा तीन साल बाद भी न करने से इन कर्मचारियों व उनके परिवार के समक्ष विषम आर्थिक संकट पैदा हो गया है । अपने बकाया देयकों,ग्रेज्युटी आदि के भुगतान की मांग को लेकर ये कर्मचारी लम्बे समय से कॉलेज गेट के बाहर धरना प्रदर्शन करते रहे हैं । लेकिन स्कूल प्रबंधन के शहर से बाहर चले जाने से उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है ।
  इन कर्मचारियों ने मंगलवार को भी कॉलेज गेट पर कर्मचारी संघ के सचिव लाल सिंह की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया । इस दौरान उन्होंने बताया कि इन कर्मचारियों को जुलाई 2020 में आखिरी बार भुगतान मिला । तब से उन्हें कोई भुगतान न मिलने से उनके सामने रोजी रोटी का संकट हो गया है ।
  इस धरना प्रदर्शन के समर्थन  के लिये मंगलवार  को जनाधिकार संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष प्रदीप कुमार दुम्का , उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शाकिर अली, मोर्चा के सदस्य हरीश बिष्ट, विजय शाह आदि भी पहुंचे और उनके द्वारा किये जा रहे संघर्ष का पूर्ण समर्थन किया है। प्रदीप दुम्का व शाकिर अली ने जिला प्रशासन से इन कर्मचारियों की जायज मांगों के प्रति हस्तक्षेप करने की मांग की है ।
    इस दौरान कर्मचारी नेता लाल सिहं नेगी, राजेश चन्द्र, जगदीश कांडपाल, महेश कुमार, गोविन्द लाल, मोहम्मद जफर, मोहन कुमार, सुभाष चंद्र, गुमानी राम,जगदीश राम,महेश राम टम्टा,विजय कुमार,धनीराम,नन्द किशोर,गोविंद लाल,आनन्द राम, पवन कुमार सहित दर्जनों कर्मचारी उपस्थित थे।

You missed

You cannot copy content of this page