खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । फ्लैट मैदान में बॉक्सिंग रिंग की जे सी बी से खुदाई के दौरान स्नोव्यू क्षेत्र को जाने वाली पेयजल लाइन टूट गई है । जिससे स्नोव्यू की टैंकी से जिन क्षेत्रों में जलापूर्ति होती है उन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है ।

फ्लैट मैदान में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा बॉक्सिंग रिंग बनाई जा रही है । मंगलवार की दोपहर में ठेकेदार द्वारा  जे सी बी से बॉक्सिंग रिंग के पिलर के लिये खुदाई की जाने लगी तो जे सी बी से पेयजल लाइन टूट गई और पानी पूरे वेग के साथ वहां खड़े पेड़ों से भी अधिक ऊंचाई तक बहने लगा ।

ALSO READ:  उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, कई समस्याओं पर हुई चर्चा,

 

सूचना मिलते ही  जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता त्रिवेंद्र जोशी मौके पर पहुंचे । उन्होंने बताया कि लाइन टूटने से दो हजार कनेक्शनों में पानी बाधित हो गया है । जो कल तक सुचारू हो पायेगा । उन्होंने ठेकेदार से इसे ठीक करने को कहा है ।

You missed

You cannot copy content of this page