नैनीताल । नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय, ऑल सेंट्स कॉलेज में विद्यालय के फाउंडेशन डे के उपलक्ष्य मे थैंक्स गिविंग डे का आयोजन किया गया। वर्ष 1869 मे 7 जुलाई के दिन ही विद्यालय की नींव रखी गयी थी और इस महत्वपूर्ण क्षण को याद करने व इसके लिये ईश्वर के प्रति धन्यवाद देने के लिए आज के दिन विद्यालय से जुड़े सभी लोगों ने इस दिन को थैंक्स गिविंग दिवस के रूप मे मनाया।
थैंक्स गिविंग सर्विस के दौरान विद्यालय की वर्तमान प्रधानाचार्या श्रीमती किरन जरमाया ने प्रभु को धन्यवाद ज्ञापित कर विद्यालय के भविष्य की मंगलकामना की। साथ ही उन्होंने विद्यालय को  देश-विदेश मे प्राप्त ख्याति के लिए ईश्वर को धन्यवाद दिया।
विद्यालय को प्राप्त इस सफलता का श्रेय उन्होंने विद्यालय की प्रथम प्रधानाचार्या मिस ब्रेडबरी को दिया व उनके प्रति भी कृतज्ञता प्रकट की। उन्होंने कहा की यह विद्यालय उन्ही की दूरदर्शिता का प्रतिबिंब है। साथ ही उन्होंने विद्यालय का सम्मान करने का अहवान किया और कहा कि पूर्वजों से अमूल्य विरासत के रूप मे मिले इस विद्यालय पर सभी को गर्व करना चाहिए।
विद्यालय के पास्टर, जेम्स वाल्श ने विद्यालय के अमर, अमिट व संपन्न इतिहास पर प्रकाश डाला व कहा कि छात्राओं को पूर्वजों के ऊर्जवान, साहसी व लोकोन्मुख जीवनशैली से सीख लेनी चाहिए।
इस दौरान पवित्र ग्रंथ बाइबिल से अशीर्वचन पढ़े गए और ईश्वर की स्तुति मे गीत भी गाये गए। साथ ही साथ प्रभु के लिए किये गए सामूहिक गान ने अनूठा समां बाँधा।
कार्यक्रम के दौरान ऑल सेंट्स कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती जरमाया सहित पास्टर वाल्श, छात्राएं, शिक्षक गण व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You cannot copy content of this page