खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल की माल रोड में चलने वाले ई रिक्शे के किराए में 50 फीसदी की बढोत्तरी हो गई है । शुक्रवार 20 सितम्बर से ई रिक्शे का किराया 10 रुपये के स्थान पर 15 रुपये हो गया है । इस बारे में न तो नगर पालिका ने पूर्व में कोई सूचना दी और न ही ई रिक्शा चालक समिति ने ही अग्रिम कोई सूचना दी । रिक्शा चालक सवारियों को बैठाते समय किराया बढ़ने की जानकारी दे रहे हैं । जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है ।

ALSO READ:  वीडियो -: गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर नैनीताल में हुआ नगर कीर्तन, भव्य झांकी निकाली गई,गतका पार्टी ने दिखाए आकर्षक करतब,

 

इस सम्बंध में नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी पूजा चन्द्रा ने बताया कि ई रिक्शे का किराया बढ़ाये जाने का गजट नोटिफिकेशन पहले ही जारी हो चुका था । जिसके बाद ई रिक्शे का किराया कभी भी बढ़ाया जा सकता था । उन्हें आज से किराया बढ़ाये जाने की जानकारी पूर्व से नहीं थी । उन्होंने कहा कि यह किराया रिक्शा यूनियन द्वारा ही बढ़ाया जाना था ।

You missed

You cannot copy content of this page