खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । कुमाऊं विश्वविधालय, जंतु विज्ञान विभाग की शोध छात्रा सुरभि बिष्ट को यूकोस्ट द्वारा आयोजित उत्तराखंड साइंस कांग्रेस में यंग साइंटिस्ट अवार्ड से राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने देहरादून में सम्मानित किया ।

 

सुरभि बिष्ट डॉक्टर मनोज आर्य के निर्देशन में बटरफ्लाई एवम मोठ पर शोध कर रही हैं । सुरभि को ओरल में यह सम्मान दिया गया ।इस अवसर पर प्रो दुर्गेश पंत ,डॉक्टर डी पी उनियाल, कुलपति प्रो ओ पी एस नेगी आदि उपस्थित रहे । सुरभि की उपलब्धि निदेशक प्रो नीता बोरा शर्मा संकायाध्यक्ष प्रो चित्रा पांडे, कुटा अध्यक्ष प्रो ललित तिवारी ,महासचिव डॉक्टर विजय कुमार , प्रो हरीश बिष्ट डॉक्टर रितेश साह ,डॉक्टर दीपिका गोस्वामी ,डॉक्टर हिमांशु लोहनी ,डॉक्टर मैंडोली ,डॉक्टर संतोष कुमार ने बधाई एवम शुभकामनाए दी है

You missed

You cannot copy content of this page