खबर शेयर करें 👉

नैनीताल।  बीएसएनएल परिसर नैनीताल में शुक्रवार को रन 2लिव संस्था द्वारा अपने आगामी कार्यक्रम रन 2लिव ट्राईथैलों का लोगो रिलीज किया गया।

यह कार्यक्रम 23 अप्रैल को आयोजित होगा। जिसमें टीम इवेंट, आयरनमैन व इंडिविजुअल डिसिप्लिन में प्रतिभागी अपने आप को पंजीकृत कर सकते हैं। कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 23 फरवरी को सेंट जोजेफ़ कालेज बोट हाउस तल्लीताल से प्रारंभ होगा।
विजयी प्रतिभागियों को 10000, 7000 एवम 5000 रूपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
इच्छुक प्रतिभागी अपना नामांकन townscript वेबसाइट में कर सकते हैं। कार्यक्रम में रन 2लिव संस्था के सचिव हरीश तिवारी, बीरु ह्यांकी, किशोर गुणवंत, शाहिद रहमान, देवानंद नैनवाल, हेम कांडपाल, सतीश चंदा, लकी तिवारी, विनोद पंत, दीपक भंडारी, हरीश नयाल, बिना नयाल, ऋतु अरोरा, वैभव भट्ट एवम सोनिया रावत उपस्थित रहे।

You missed

You cannot copy content of this page