खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । देहरादून में बेरोजगारों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को डीएसबी परिसर के  गेट पर छात्रों ने व तल्लीताल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  पुतला दहन कर विरोध जताया।
डीएसबी परिसर में छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम बिष्ट के नेतृत्व में छात्रों ने  पुतला दहन किया इसके साथ ही  तल्लीताल में कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन  किया।
इस दौरान उन्होंने कहा की राज्य सरकार द्वारा युवाओं पर हुई इस बर्बरता का वह  पुरज़ोर विरोध करते है। कहा की जिस प्रदेश में युवा सरकार व युवा नेतृत्व की बात की जाती है उसी प्रदेश मे आज युवाओं के साथ यह दुराचार किया जा रहा है जो असहनीय है।
इस दौरान सभासद पुष्कर बोरा,मुकेश जोशी, मंटू मुन्नी तिवारी,हिमांशु पांडे,कैलाश अधिकारी,बंटू आर्य,विमल चौधरी,ललित मोहन,कमलेश तिवारी, दिनेश कर्नाटक पप्पू, कनक साह, धीरज बिष्ट, सुनीता आर्य,भगवती,लीला जोशी,शार्दुल नेगी,तारा गंगोला,सुंदर मेहरा,वीरेंद्र सिंह बिष्ट,राकेश कुमार,
विधानसभा अध्यक्ष यूथ कॉंग्रेस सिद्धार्थ टण्डन,संजय कुमार,मोहित बिष्ट,नीरज बिष्ट,पीयूष, विनीत, उपकार, रोहित, आदित्य, कुनाल, सौरभ, पंकज,बृज आदि लोग मोजूद रहे ।

You missed

You cannot copy content of this page