खबर शेयर करें 👉

विवाह समारोह में शादी की रस्म अदायगी के दौरान दूल्हे की  हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिससे दूल्हा और दुल्हन के परिजनों पर दुःखों का पहाड़ टूट गया।

बताया गया है कि रानीखेत निवासी एक दुल्हन का विगत दिवस विवाह समारोह चल रहा था। हल्द्वानी के समीर उपाध्याय बरात के साथ शिव मंदिर बारातघर पहुंचे।  पूरा परिवार खुशी से झूम रहा था। इसी बीच दूल्हा-दुल्हन के सात फेरे भी हुए।  लेकिन इसी बीच अचानक दूल्हा अचेत होकर जमीन पर गिर गया।

ALSO READ:  झटका -: जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशान्त जोशी की अदालत ने भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

आनन-फानन में दूल्हे को स्थानीय एसएस श्रीवास्तव हास्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे रेफर कर दिया।
हायर सेंटर जाते वक्‍त रास्ते में ही दूल्हे ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। दूल्हा समीर उपाध्याय एक अस्पताल में कार्यरत थे।

ALSO READ:  ​भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने ज्योलीकोट और भवाली क्षेत्र में किया सघन जनसंपर्क, घर घर जाकर स्थानीय लोगों से की मुलाकात,

इस घटना के बाद शादी का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया।  इस घटना से पूरे क्षेत्र व दोनों परिवारों में शोक की लहर है।

You missed

You cannot copy content of this page