खबर शेयर करें 👉

वीडियो–:

नैनीताल ।  एस-3 ग्रीन आर्मी द्वारा रविवार को चीना चुंगी स्थित सत्यनारायण मंदिर स्थित पेयजल स्रोत के आसपास सफाई अभियान चलाया गया ।

एस-3 ग्रीन आर्मी के विक्की आर्य के नेतृत्व में आयोजित सफाई अभियान के तहत सत्य नारायण मंदिर के पेयजल स्रोत के समीप से भारी मात्रा में शराब की बोतलें और चिप्स के पैकेट मोमो के रेपर निकाले गये    यहां अभी भी भारी मात्रा में कुड़ा फैला हुआ है ।

ALSO READ:  कैंची धाम के स्थापना दिवस से पूर्व कैंची में पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश, दो पुलिस कर्मियों ने की लड़की के साथ छेड़छाड़, जनाक्रोश से अशांति का माहौल ।

मंदिर का रास्ता होने के बाद भी लोगों द्वारा वहा शराब पीने का अड्डा बना दिया गया है । ग्रीन आर्मी ने प्रशासन से इन जगहों पर गश्त करने की मांग की है और शराबियों  के खिलाफ चालानी कार्यवाही की मांग की है ।

ALSO READ:  स्थानांतरण सूची -: हाईकोर्ट ने बड़े स्तर पर किए न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण ।

सफाई अभियान में  एस-3 ग्रीन आर्मी के गोविंद प्रसाद,
जय जोशी,राजेन्द्र प्रसाद, शूरवीर सिंह चौहान, तनुज आर्य, ललित बिष्ट,विक्की आर्य, प्रियांशु प्रसाद आदि मौजूद रहे।

You missed

You cannot copy content of this page