खबर शेयर करें 👉

लापरवाही व कार्य के प्रति उदासीनता पड़ी भारी ।

 

नैनीताल । विद्या समीक्षा केंद्र में जिले के 351 सरकारी स्कूलों के बच्चों व शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज नहीं कराने को मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद आर. जायसवाल ने गंभीरता से लेते हुए इन सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों का जुलाई का वेतन रोक दिया है।

 

 

उन्होंने बताया कि पांच जुलाई के शासन के निर्देशानुसार जिले के समस्त सरकारी स्कूलों को हर माह प्रतिदिन विद्या समीक्षा केंद्र पोर्टल पर बच्चों व शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज करानी है, लेकिन 351 स्कूलों ने आज तक एक दिन की भी उपस्थिति उक्त पोर्टल पर दर्ज नहीं कराई है। आदेशों का पालन न करना गंभीर मामला है, जबकि लगातार इस संबंध में पत्राचार कर निर्देशित किया जाता रहा है।

ALSO READ:  टी ई टी,परीक्षा के संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट का फैसला शिक्षकों के खिलाफ आने से शिक्षकों में बेचैनी का माहौल, आंदोलन की रणनीति पर हुई चर्चा ।

 

 

उन्होंने बताया कि यह शासकीय कार्यों के प्रति उदासीन की श्रेणी में आता है। जिन स्कूलों ने अभी तक उपस्थिति दर्ज नहीं करायी हैं, उन स्कूलों के प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों व समस्त शिक्षकों के माह जुलाई के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी गर्मी है।

ALSO READ:  बड़कोट,उत्तरकाशी के नगर पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत,जिला सत्र न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे के ट्रायल पर रोक लगाई ।

 

 

विद्या समीक्षा केंद्र में उपस्थिति दर्ज न करने वाले स्कूलों में बेतालघाट ब्लॉक के 41, भीमताल के 68, धारी के 16, हल्द्वानी के 48, कोटाबाग के 27, ओखलकांडा के 61, रामगढ़ के 45 और रामनगर के 45 स्कूल शामिल हैं।

You cannot copy content of this page