खबर शेयर करें 👉

बच्चों को लेकर स्कूल जा रही शैंम्फोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी की बस में अचानक मोटाहल्दु में आग लग गई। बस में अचानक धुआं देख ड्राइवर ने तत्परता दिखाकर बस को रोका और आसपास स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया गया।

ALSO READ:  अवकाश सूचना -:नैनीताल के विकासखंड भीमताल एवं बेतालघाट अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में 15 जून 2026 (सोमवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित ।

 

इस बीच आग ने भयंकर रूप ले लिया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी द्वारा आग बुझाया गया। तब तक बस जलकर पूरी तरह राख हो गई ।

 

फिलहाल बस में आग कैसे लगी इसके पुष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है । प्रथम दृष्टिया शार्ट सर्किट आग लगने का कारण माना जा रहा है। सुबह-सुबह इस घटना की खबर मिलने के बाद ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया, अभिभावकों में भी अपने बच्चों के प्रति चिंता होने लगी, लेकिन सभी बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचा लिया गया।

You missed

You cannot copy content of this page