खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । कुमाऊं विश्व विद्यालय ने रविवार को बी ए एल एल बी चतुर्थ, छठे सेमेस्टर व एम बी ए चतुर्थ सेमेस्टर का  परीक्षाफल घोषित किया है ।

उपरोक्त कक्षा में विश्वविद्यालय से सम्बद्ध परिसर / महाविद्यालय / संस्थानों में पंजीकृत विद्यार्थी जिनके द्वारा परीक्षा आवेदन पत्र भरा गया था, का परीक्षाफल विश्वविद्यालय की वैबसाईट www.kuntl.net के माध्यम से घोषित किया जा रहा हैं। उक्त विषय एवं सेमेस्टर से सम्बन्धित विद्यार्थी परीक्षाफल विश्वविद्यालय की वैबसाईट में लॉग इन करने के पश्चात अपना अनुक्रमांक / पंजीकरण संख्या / ईमेल अथवा मोबाईल नम्बर एवं पासवर्ड के साथ अपने अंकाउण्ट में लॉगिन कर अपने पंजीकृत मोबाईल पर प्राप्त ओ०टी०पी० के माध्यम से परीक्षा परिणाम प्राप्त कर सकते है। साथ ही परिसर / महाविद्यालयों के लॉगिन अकाउण्ट पर भी परीक्षा परिणाम उपलब्ध कराया जा रहा है। जो विद्यार्थी कतिपय कारणों से लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं वे अपने परिसर / महाविद्यालय से सम्पर्क कर परीक्षा परिणाम प्राप्त कर सकते है

You missed

You cannot copy content of this page