खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । डीएसबी परिसर के रानी लक्ष्मीबाई महिला छात्रावास में चल रहे मरम्मत कार्य का शनिवार को कार्यवाहक अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ललित तिवारी ने डॉ. गगन होती व  डॉ. रीना सिंह के साथ जायजा लिया तथा ठेकेदार से मरम्मत कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने को कहा ।     उन्होंने अन्य दो छात्रावासों में जाकर छात्राओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी ।

ALSO READ:  आवश्यक सूचना -: वैधशाला से कृष्णापुर मोटर मार्ग निर्माण के लिए 14 जून को बुलाई गई ग्राम सभा की खुली बैठक,

 

इधर  शनिवार को डीएसबी परिसर में निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा तथा कार्यवाहक डीएसडब्ल्यू प्रो.ललित तिवारी ने  नव निर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों  के साथ बैठ कर छात्र छात्राओं की समस्याओं को सुना ।  परिसर निदेशक ने इन समस्याओं का शीघ्र निस्तारण के आदेश दिए ।

ALSO READ:  भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल में हुई ब्लॉक स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता, 200 से अधिक बच्चों ने किया प्रतिभाग,

 

बैठक में डॉ.लज्जा भट्ट, डॉ. मोहन लाल,डॉ. संतोष कुमार, डॉ. अशोक कुमार, छात्र संघ अध्यक्ष उत्कर्ष बिष्ट , सचिव हिमांशु मेहरा, उपाध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव , हेमा रैखोला सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे ।

You missed

You cannot copy content of this page