नैनीताल। नैनीताल की प्रमुख संस्था शारदा संघ के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर व नगर के आसपास के क्षेत्र के स्कूली छात्र छात्राओं के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डीएसए मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में नैनीताल, भवाली, भीमताल समेत आस पास के 25 से अधिक विद्यालय के 1200 से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पद्म यशोधर मठपाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान शारदा संघ व होली एकेडमी के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । होली एकेडमी के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा कुमाऊंनी नृत्य पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। शारदा संघ के अध्यक्ष प्रो0 डी एस बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता 6 वर्गों में  1200 छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इन पेंटिग्स की 18 व 19 अक्टूबर को शारदा संघ में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिसका उदघाटन पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी द्वारा किया जाएगा । 20 अक्तूबर को शायं 4 बजे विभिन्न वर्गों में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में  अध्यक्ष प्रो0 देवेंद्र सिंह बिष्ट,  सचिव जीएल साह, राजेश लाल साह, सीएल साह,पीके शर्मा,डीडी साह, प्रकाश साह, राजेंद्र लाल साह, बीएल साह, रोहित साह, दीपक साह, शेलेन्द्र साह,  डॉ0मनोज बिष्ट गुड्डू, भुवन बिष्ट, ललित साह, राजेंद्र बिष्ट, विक्रम शर्मा, विक्रम, राजेंद्र लाल शाह, मोहित शाह, भुवन लाल साह, ईश्वर तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You cannot copy content of this page