खबर शेयर करें 👉

कॉन्ट्रेक्टर वेल्फेयर एसोसिएशन नैनीताल के सचिव भी थे गुमान सिंह ।

नैनीताल ।

विकासखंड भीमताल में स्थित भोलेनाथ के प्रसिद्ध आस्था स्थल छोटा कैलाश मन्दिर समिति के अध्यक्ष गुमान सिंह सम्भल (55 वर्ष) के निधन पर भीमताल ब्लॉक प्रमुख डाo हरीश सिंह बिष्ट सहित  क्षेत्रवासियों ने शोक व्यक्त किया है।  गुमान सिंह सम्भल ने विगत दिवस अपने पैतृक निवास पर अंतिम सास ली। हैड़ाखान में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

 

ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने कहा कि गुमान सिंह सम्मल ने मन्दिर समिति के अध्यक्ष के रूप में अपने  कार्यकाल के दौरान छोटा कैलाश में अनेक कार्य किए व निर्माण कार्यों को कराने में सहयोग किया। उन्होने पूरी ईमानदारी से छोटा कैलाश मन्दिर में अपनी सेवा दी   उनका आकस्मिक निधन पूरे क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है।

ALSO READ:  नैनीताल पहुंचने पर दर्जा राज्य मंत्री भावना मेहरा का हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ता संवाद के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ली बैठक ।

उनके निधन पर ग्राम प्रधान हैड़ाखान मुन्नी पलड़िया , इंद्रा देवी,ललित मोहन, इंदर मेहता, तारा पलड़िया, कमलेश, हेमा आर्य,राधा कुल्याल, लता पलड़िया, लक्ष्मण गंगोला,जया बोहरा, मोहन बबियाडी,बीडीसी सदस्य  यशपाल, प्रकाश चंद्र, विशन मेहता, संगीता बेलवाल,नंदन सिंह,दीवान सिंह सम्मल, नवीन पलड़िया,प्रेम मेहरा, धर्मेन्द्र शर्मा, ईश्वरी दत्त, मनोहर पलड़िया, दुर्गा दत्त, भरत सम्मल, रघुवर सिंह, यशपाल सिंह, मोहन सिंह, बसंत बेलवाल, तुला सिंह, मनोज, कमल,नवीन क्वीरा आदि ने दुःख वयक्त किया।

ALSO READ:  लेकसिटी वेलफेयर क्लब ने मेहरागांव वन पंचायत क्षेत्र में किया वृक्षारोपण।

इधर कॉन्ट्रेक्टर वेल्फेयर एसोसिएशन ने भी गुमान सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया है ।  स्व.गुमान सिंह ठेकेदार एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी थे ।

You missed

You cannot copy content of this page