खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  सेंट जॉन्स स्कूल में आज मातृ दिवस धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत माताओं के अभिनन्दन के साथ की गई। साथ ही अनेक खेलों के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। खेलों में म्यूजिकल चेयर, मार्वल एंड स्पून रेस,पार्सल पास, लकी मॉम आदि खेल हुए।

ALSO READ:  उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, कई समस्याओं पर हुई चर्चा,

लकी ड्रा द्वारा लकी मॉम चुनी गई तथा सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।बच्चों द्वारा अनेकों रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।छोटे बच्चों की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। विद्यालय द्वारा बनाया गए सेल्फी प्वॉइंट ने सभी माताओं का ध्यान अपनी ओर आकृषित किया। मदर्स डे पर केक भी काटा गया।
अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता रावत द्वारा धन्यवाद ज्ञापित गया गया एवं  जलपान के बाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ.भुवन चंद्र आर्य ने पी पी जे सरस्वती विहार, बी एस एस वी नैनीताल, डी एस बी परिसर में प्राध्यापकों,कर्मचारियों से की मुलाकात, कई गांवों में भी किया जनसंपर्क ।

इस दौरान प्रबंधक राहुल थॉमस, प्रधानाचार्य श्रीमती विनीता रावत,पूनम बिष्ट,ज्योति त्रिपाठी,आशा जोशी,नीतू भाकुनी,अनीता बोरा,मोनिका वर्मा,लता फर्त्याल,रूचि साह,राशि नारंग,शाहीन, विक्रम सिंह रावत, तुलसी बिष्ट,पूनम एवम समस्त कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहा ।

You missed

You cannot copy content of this page