खबर शेयर करें 👉
बदरीनाथ । विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार 12 मई को प्रातः छह बजे विधि विधान से खुल गए। जबकि तीन धाम श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री धाम के कपाट शुक्रवार अक्षय तृतीया पर 10 मई को खुल चुके हैं। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) द्वारा कपाट खुलने हेतु भव्य तैयारी की थी।
कपाट खुलने के अवसर हेतु श्री बदरीनाथ मंदिर को मंदिर
समिति द्वारा श्री बदरीनाथ पुष्प सेवा समिति ऋषिकेश के सहयोग से पुष्पों से भव्य रूप से सजाया गया रात्रि तक मंदिर को सजाने का कार्य चला था ।
 बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने का साक्षी बनने के लिये हजारों की संख्या में तीर्थयात्री श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे थे और यह क्रम  जारी है। दानीदाताओं के द्वारा जगह-जगह भंडारे भी आयोजित हो रहे हैं। बदरीनाथ में मौसम सर्द है। दूर पर्वतों पर बर्फ साफ नजर आ रही है, लेकिन मंदिर के आसपास एवं सड़क की बर्फ गल चुकी है।
श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय एवं उपाध्यक्ष किशोर पंवार सहित मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने श्री बदरीनाथ धाम में यात्रा एवं मंदिर दर्शन व्यवस्था हेतु मंदिर कर्मचारियों को व्यापक दिशा निर्देश दिये हैं ।

You cannot copy content of this page