खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के गृह
विज्ञान विभाग ने इनोवेशन एंड इंकुबेशन सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में
शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया गया।
शैक्षिक भ्रमण का आयोजन विभाग की सह प्राध्यापक डॉ. छवि आर्या
द्वारा विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. लता पांडे के दिशा- निर्देशन
में किया गया। यह शैक्षिक भ्रमण गृह विज्ञान विभाग द्वारा संचालित  कौशल
विकास कोर्स  फल एवम सब्जी प्रशिक्षण के अन्तर्गत आयोजित किया गया था। इस
शैक्षिक भ्रमण में विद्यार्थियों को फ्रूटेज, नैनीताल फ्रूट प्रोडक्ट्स
भवाली नैनीताल ले जाया गया। इस  केंद्र के संस्थापक एवम संचालक
संजीव भगत एवम श्रीमती सीमा भगत द्वारा विद्यार्थियों को प्रशिक्षण केंद्र
द्वारा फल एवम सब्जियों के परिरक्षण द्वारा उनसे निर्मित विभिन्न
उत्पादों के विषय में विद्यार्थियों को जानकारी दी गई।
उनके द्वारा बताया गया कि विगत तीस वर्षो से वे इस परिरक्षण केंद्र का
सफल संचालन कर रहे हैं। शुरुआत में उन्हें काफी परिश्रम एवम समस्याओं का
सामना करना पड़ा परंतु आज यह केंद्र सफलतापूर्वक चल रहा है और क्षेत्र
के लोगो को रोजगार भी प्रदान कर रहा है। शैक्षिक भ्रमण में विद्यार्थियों
को फल एवम सब्जियों के परिरक्षण की व्यवहारिक जानकारी ली। फ्रूटेज
परिरक्षण केंद्र स्थानीय फलों के परिरक्षण से भी विभिन्न उत्पादों को
तैयार कर रहा है।  शैक्षिक भ्रमण में लगभग पचास विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें 9 उद्यमिता विकास कोर्स  के विद्यार्थी एवम गृह
विज्ञान विभाग के शोधार्थी भी सम्मिलित थे। शैक्षिक भ्रमण में काफी उत्साहित थे एवम् उन्होंने अपनी शंकाओं का समाधान भी संचालकों एवम
शिक्षकों से प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में श्रीमती इंदिरा पंत, गुंजन
तिवारी, दिव्य, नेहा, पुष्पा मैठाणी, बबिता आदि ने सहयोग किया। अंत में
डॉक्टर छवि आर्या द्वारा केंद्र के संस्थापक  संजीव भगत एवम श्रीमती
भगत, विभागाधायक्ष भूगर्भ विज्ञान प्रो0 प्रदीप गोस्वामी व
डायरेक्टर केयूआईआईसी प्रोफेसर सुषमा टम्टा का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
ALSO READ:  भाजपा नेता भुवन चंद्र आर्य ने बेतालघाट के गांवों में भाजपा की संगठनात्मक बैठकों में भागीदारी की, जनसंपर्क अभियान तेज कर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद ।

You missed

You cannot copy content of this page