खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहे जाने के बयान का समर्थन किया है ।

शनिवार को नैनीताल में पत्रकारों से वार्ता में अजय भट्ट ने कहा कि क्या नाथूराम गोडसे को सजा हुई थी ? इसलिये विपक्षी व कांग्रेसी पहले तथ्यों को भलीभांति पढ़ें तब वक्तव्य दें । उन्होंने कांग्रेसियों को अनावश्यक बात का बतंगड़ न बनाने को कहा ।

ALSO READ:  उक्रांद के संस्थापक सदस्य व राज्य आंदोलनकारी नरेंद्र रजवार के निधन पर शोक सभा का आयोजन ।

अजय भट्ट आज मल्लीताल में हॉकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी नरेंद्र बिष्ट के आवास पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल का जबाव दे रहे थे । वे आज नैनीताल में भाजपा द्वारा शुरू किए गए विशिष्ट जनों से सम्पर्क के लिये नैनीताल आये थे ।

You missed

You cannot copy content of this page