खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । उत्तराखंड हाईकोर्ट ने गुरुवार को उच्च न्यायिक सेवा के कई अधिकारियों का स्थान्तरण किया है । इस स्थान्तरण आदेश के मुताबिक हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार विजिलेंस अनुज कुमार संगल को पदोन्नति देकर रजिस्ट्रार जनरल बनाया गया है । जबकि रजिस्ट्रार जनरल विवेक भारती हाईकोर्ट के जज बन गए हैं ।
   हाईकोर्ट के वर्तमान रजिस्ट्रार जनरल विवेक भारती की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक लक्सर हरिद्वार के अपर जिला जज शंकर राज को पदोन्नति देकर पिथौरागढ़ का जिला जज बनाया गया है । पिथौरागढ़ के जिला जज सहदेव सिंह को उत्तराखण्ड विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव बनाये जाने हेतु शासन को संस्तुति की गई है ।अल्मोड़ा के अपर जिला जज अरविंद नाथ त्रिपाठी को लक्सर का अपर जिला जज बनाया गया है ।

You missed

You cannot copy content of this page