खबर शेयर करें 👉

नैनीताल  । नैनी झील में शुक्रवार की पूर्वान्ह में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है ।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार  11:30 बजे तल्लीताल बोट स्टैंड के पास  एक शव तैरता हुआ दिखा।

नाव चालकों द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस  मौके पर पहुंची और  चीता कांस्टेबल अमित गहलोत ने नाव चालकों की मदद से शव को झील से बाहर निकाला।

ALSO READ:  सूची -: केंद्र सरकार ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के लिए 18 अधिवक्ताओं का नया पैनल किया नियुक्त,

 

लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। फिलहाल पुलिस शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। मौक़े पर मौजूद तल्लीताल एसओ रमेश बोहरा ने बताया कि मृतक के पास कोई आईडी प्रूफ प्राप्त नहीं हुआ जिस कारण शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

ALSO READ:  100 वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता -: कल 15 जून से होंगे प्री क्वाटर फाइनल मुकाबले ।

इधर अपरान्ह में ठंडी सड़क के पास पुलिस को बैंक पास बुक मिली है । साथ ही वहीं जूते भी मिले हैं ।  पास बुक में नाम सौरभ भट्ट निवासी कुसुमखेड़ा हल्द्वानी लिखा है । पुलिस ने उक्त पते पर सम्पर्क किया है ।

You missed

You cannot copy content of this page