खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नैनीताल के समीपवर्ती क्षेत्र बजून में काम कर रही एक महिला मजदूर के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसको महिला के साथियों द्वारा उपचार के लिए तत्काल बीडी पांडे अस्पताल लाया गया।

ALSO READ:  नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण के सचिव व जी एम कुमाऊं मंडल विकास निगम बदले गए ।

अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक नैनीताल के समीपवर्ती बजून क्षेत्र की सड़क में कुछ मजदूर सड़क किनारे काम कर रहे थे की तभी इस दौरान स्थानीय महिला मजदूर (35 ) प्रेमा देवी के ऊपर पत्थर गिरा जिससे महिला की कमर में लग गई और वह गंभीर रूप से चोटिल हो गई। जिसके बाद अन्य मजदूर आनन फानन में ‌महिला को बीडी पांडे अस्पताल ले आए। अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ ने डॉ. अर्जुन रावल ने बताया कि महिला की कमर में चोट के कारण एक्सरे कराया गया।

You cannot copy content of this page