खबर शेयर करें 👉

65 वर्षीय वृद्ध द्वारा बच्चियों से अश्लील हरकत करने तथा दुष्कर्म का प्रयास करने पर मोहल्ले वालों ने उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया है। जसपुर पुलिस ने घटना की पॉक्सो अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है। जसपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करने के लिए  अपनी पत्नी के साथ घर से बाहर गए थे। उसका पड़ोसी सदानंद 65 वर्ष निवासी मोहल्ला तीरगढ़ी उससे रंजिश रखता है। 23 मार्च को वह तथा उसकी पत्नी मजदूरी करने गए थे। शाम के समय आरोपी उनके घर में घुस गया। उस समय उसकी 10 वर्षीय पुत्री व इसी उम्र की अपनी सहेलियों के साथ खेल रही थी। आरोपी ने सभी बच्चियों के साथ अश्लील हरकत की तथा एक बच्ची के साथ जबरन संबंध बनाने का प्रयास करने लगा। बच्चियों के शोर मचाने पर मोहल्ले वाले आ गए। उन्होंने बच्ची को बचाया और आरोपी की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। प्रभारी कोतवाल एनके बचकोटी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उसके खिलाफ पोक्सो भी लगाया गया है ।

ALSO READ:  नैनीताल का फ्लैट मैदान --:नगरपालिका - प्रशासन - डी एस ए में आमने सामने की स्थिति, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा का क्या हुआ ? भाजपा नगर महामंत्री ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार प्रयाग पांडे की टिप्पणी ।

You cannot copy content of this page