खबर शेयर करें 👉
विलुप्त हो रही संस्कृति पर हुई कार्यशाला का हुआ रंगारंग समापन ।
नैनीताल । संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से नैनी महिला एवं बाल विकास समिति की ओर से विलुप्त हो रही ऐतिहासिक, पौराणिक लोक कला, लोक गीत, लोक नृत्य, झोड़ा चाँचरी, झपेली रीतुरैण, हुडकिया बौल पर मासिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया। इस मौके पर प्रशिक्षणार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।
  भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में आयोजित समापन समारोह की मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष डा.सरस्वती खेतवाल थी। कार्यशाला में भावना, पिंकी आर्या, नीलम तिवारी, अंजलि आर्या, ज्योति आर्या, नेहा, नीलम, आशा, अनीता, आशा, पूजा, गौरव, पंकज, सचिन, विनोद, हरीश, सुनील, कुन्दन, वंश आदि द्वारा समिति की अध्यक्ष  शैलजा सक्सेना व रिया टम्टा के निर्देशन में कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया गया।
   इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि डा गिरीश रंजन तिवारी, सैनिक स्कूल के शिक्षक प्रवीण सती, डा०  प्रहलाद , लोक कलाकार किशन लाल, अजय कुमार, चन्द्रकान्त आर्या, वंश व अनीता सिंह,  मीनाषी बिष्ट  उपस्थित थे।
  नैनी महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष शैलजा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण की जानकारी दी  ।

You missed

You cannot copy content of this page