खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । डी एस बी परिसर के जी बी पंत पुस्तकालय में शनिवार को अधिष्ठाता छात्र कल्याण, एन एस एस इकाई, आईक्यूएसी तथा विजिटिंग प्रोफेसर निदेशालय द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें 23 लोगों ने रक्तदान किया । 

   रक्तदान शिविर का शुभारंभ  नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती  खेतवाल, डी एस डब्लू  डॉ. संजय पंत, निदेशक विजिटिंग निदेशालय प्रो. ललित तिवारी,डॉ. लता पांडे,डॉ. गीता तिवारी,डॉ. गगन होती,  एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शिवांगी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया ।
  इस मौके पर डॉ. सरस्वती खेतवाल ने कहा कि रक्त दान महादान है जो मानवीय गुणों में वृद्धि करता है । इस अवसर पर डॉ. सरस्वती खेतवाल,  डॉ.संजय पंत, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. प्रियांशु श्रीवास्तव, बीडी पांडे चिकित्सालय की टीम,  समाज सेवी डॉ. भुवन आर्य, डॉ. लता पांडे,डॉ.गीता तिवारी,डॉ. शिवांगी,डॉ. गगन होती,डॉ.अशोक उप्रेती सहित खेलों में विशेष सहयोग हेतु लाल सिंह, अनीता रावत,अतुल,शिखा को शॉल ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया ।
  रक्तदान करने वालों में प्रो. ललित तिवारी,डॉ. गगन होती, अनीता रावत,डॉ. नवीन पांडे, डॉ. अशोक उप्रेती,अतुल, वैशाली चंदोला, वैशाली कर्नाटक, सागर साह,अंशुल,तमन्ना, प्रिया,  वंशिका,  बब्बर,वैभव,प्रियांशी,कुशल, तनिषा, काव्या,अनीता बोरा, अदिति, अतुल चंद्र शामिल थे । शिविर के संचालन में डॉ.पैनी जोशी, वसुंधरा, लता नितवाल ने विशेष सहयोग किया ।

You missed

You cannot copy content of this page