नैनीताल । नैनीताल में रविवार को दोपहर में तेज हवाओं के साथ बारिश,ओलावृष्टि हुई । अचानक हुई तेज बारिश व ओलावृष्टि से पर्यटकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी ।
रविवार को बड़ी संख्या में पर्यटक नैनी झील में नौकायन कर रहे थे । लेकिन अचानक तेज बारिश व तूफानी हवाएं चलने से कई नावों को झील के किनारे पहुंचने तक समय लगा और पर्यटक बुरी तरह भीग गए । इसके अलावा बड़ी संख्या में पर्यटक ऊंची पहाड़ियों के सैर सपाटे में गए थे । जिन्हें बारिश व ओलावृष्टि में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा ।
ALSO READ: नैनीताल और भवाली नगर पालिका परिषदों में मनोनीत सदस्यों की घोषणा, शासन ने जारी की अधिसूचना


