खबर शेयर करें 👉

*SSP NAINITAL मंजूनाथ टीसी की सराहनीय पहल—जनपद में मंगलवार को आयोजित हुई फिटनेस व स्मार्ट पुलिसिंग परेड*

*जवानों में बढ़ा अनुशासन और फिटनेस का उत्साह, फिटनेस तथा स्मार्ट पुलिसिंग पर जोर*

*SSP NAINITAL डॉ0 मंजूनाथ टीसी* द्वारा जवानों की *फिटनेस और स्मार्ट पुलिसिंग* को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक मंगलवार को जनपद के सभी थानों में *परेड तथा शस्त्र हैंडलिंग* करवाने के निर्देश दिए गए है।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ .भुवन चंद्र आर्य ने सोमवार को नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोटाबाग ब्लॉक के दूरस्थ गांवों में जन संपर्क किया ।

इसी क्रम में आज दिनांक 18.11.2025 को जनपद के कोतवाली हल्द्वानी, लालकुआं, रामनगर, मल्लीताल, कालाढूंगी मुखानी, काठगोदाम, चोरगलिया, तल्लीताल, भीमताल, मुक्तेश्वर, बेतालघाट में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में *मंगलवार की परेड तथा कर्मचारियों को शस्त्र हैंडलिंग का अभ्यास कराया गया।*

हल्द्वानी क्षेत्र में *पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्र तथा पुलिस अधीक्षक नगर श्री मनोज कुमार कत्याल* द्वारा परेड में प्रतिभाग कर कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया गया, तथा फिटनेस के महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। इसके अतिरिक्त क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी व लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल द्वारा भी मुखानी व लालकुआं में जवानों को परेड बहुत शास्त्राभ्यास कराया गया।

ALSO READ:  भारी बारिश से नैनीताल में जनजीवन प्रभावित, तालाब बना ऐतिहासिक फ्लैट मैदान, पर्यटन गतिविधियां प्रभावित,

परेड के उपरांत *पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्र* द्वारा कोतवाली हल्द्वानी भोजनालय का निरीक्षण कर जवानों के साथ भोजन का स्वाद लेकर प्रतिदिन और अधिक गुणवत्ता भोजन बनाने के निर्देश दिए गए।

*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस*

You cannot copy content of this page